Hardoi News: संडीला के खिलाड़ियों को अब मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। ग्राम पंचायत मीतों में निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण पर है। स्टेडियम से यहां की प्रतिभाओं को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। लखनऊ-हरदोई नेशनल हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित स्टेडियम को एचसीएल फाउंडेशन बना रहा है। यहां पहले ग्राम पंचायत की ओर से खेलो इंडिया के तहत मैदान बनाया गया था। हालांकि इस मैदान में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर एचसीएल फाउंडेशन ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का जिम्मा लिया। स्टेडियम को फरवरी 2025 से कार्यदायी संस्था इंफ्रा कांट्रेक्शन लगभग 5 से 6 करोड़ की लागत से तैयार कर रही है। स्टेडियम दीपावली से पूर्व बनकर तैयार हो जाएगा.
स्टेडियम का क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.