Hardoi News: संचारी रोग अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता और जागरूकता पर जोर
हरदोई, अक्टूबर 1 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र 'मधुर' ने किया। उन्होंने जागरूकता पोस्टर का विमोचन कर लोगों से साफ-सफाई रखने और संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि घरों के भीतर और आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों को संचारी रोगों की रोकथाम व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। सीएमओ डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान वर्ष 2017 से लगातार चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mau News: जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.