Hardoi News: श्री माता मान देवी मंदिर समिति की बैठक छह को
हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: मल्लावां। श्री माता मान देवी मंदिर सेवा समिति श्यामपुर की आवश्यक बैठक छह सितंबर, रविवार को शाम पांच बजे मंदिर परिसर में आयोजित होगी। महामंत्री मनोज अग्निहोत्री (पुतानी) ने बताया कि बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, मंदिर परिसर में हुए एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर चर्चा और इस वर्ष शतचंडी महायज्ञ के आयोजन की तिथियों व तैयारियों पर विचार किया जाएगा। अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जाएंगे। समिति ने सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शांतिपुरी में 18-19 को गूंजेंगे मां नंदा देवी के जयकारे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.