Hardoi News: श्रावण मेले की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: मल्लावां। क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में श्रावण मास के मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार देर शाम मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के माध्यम से सुव्यवस्थित ढंग से मंदिर तक पहुंचाकर दर्शन कराए जाएं। मेले में लगने वाली भीड़ पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाए। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : भीमशंकर मंदिर में सावन मेला की तैयारी जोरों पर, सुरक्षा-सुविधा पर विशेष ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.