Hardoi News: श्रावण पूर्णिमा पर आज से भारी वाहनों का बदला रहेगा रूट
हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरदोई। श्रावण पूर्णिमा स्नान और मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 27 अगस्त की सुबह आठ बजे से 28 अगस्त की रात 11 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। भीड़ समाप्त होने तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। यातायात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और श्रावण पूर्णिमा को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। बाहरी जिलों से आने-जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। बांगरमऊ से मल्लावां-हरदोई, कन्नौज से मेहंदीघाट होते हुए बिलग्राम-मल्लावां-हरदोई और अल्हागंज-सवायजपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में मेहंदीघाट से मल्लावां-बिलग्राम, बिलग्राम चुंगी से बिलग्राम नगर, उन्नाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.