हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। शांति सत्संग मंच के 53वें वर्ष के तृतीय दिन आयोजित संत सम्मेलन एवं आध्यात्मिक प्रवचन में वेदांत विदुषी प्रज्ञा भारती गिरी पंछी देवी ने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए श्रद्धा और विश्वास दोनों जरूरी हैं। इनके बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। मानव जीवन में ईश्वर का चिंतन और सत्संग बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रेम, भक्ति, श्रद्धा, विश्वास, निष्ठा, सदाचरण, चरित्र और पवित्र चिंतन से आध्यात्मिक उन्नति होती है। आध्यात्मिक चिंतन से व्यक्तित्व निखरता है। दैवीय गुण प्रखर होते हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का मानव भौतिकवाद की चकाचौंध में भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहा है, जो उसके पतन का कारण बन रहा है। हनुमत धाम के पीठाधीश्वर स्वामी धीरेंद्राचार्य ने कहा क...