Hardoi News: शौच के लिए गए किसान की तालाब में डूबने से मौत
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरपालपुर। नगरिया कट गांव में गुरुवार रात घर से शौच के लिए निकले 68 वर्षीय किसान जगदीश सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जगदीश अपनी पत्नी विमला के साथ गांव में रहते थे। गुरुवार को जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर के पास स्थित तालाब के किनारे जगदीश की चप्पलें मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लगभग छह घंटे तक तलाशी अभियान चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.