हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। दरवेशपुर गांव में सोमवार तड़के शौच के लिए घर से निकली एक बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दरवेशपुर निवासी अहिबाराम लाल की 60 वर्षीय पत्नी चंद्रावती सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे शौच के लिए गांव के बाहर तालाब की ओर गई थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उनका शव तालाब में मिला। कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतका अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। एक बेटा जितेंद्र अविवाहित है। चंद्रावती का मायका बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के आमखेड़ा गांव में बताया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...