Hardoi News: शुद्धिकरण भोज में कढ़ी खाने से 12 लोगों की तबीयत बिगड़ी
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: पाली (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के राहतौरा गांव में सोमवार शाम शुद्धिकरण भोज के दौरान कढ़ी खाने से 12 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कढ़ी खाने के कुछ देर बाद लोगों को जी मिचलाने, सिर चकराने और उल्टियां होने की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में सभी को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया। राहतौरा निवासी नेत्रपाल ने बताया कि शनिवार को उसके भाई संदीप की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को शुद्धिकरण के बाद परिवार की ओर से भोज का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- Gridih News: जंगली मशरूम खाने से तीन लोगों की तबीयत बिगड़ी भोज में कढ़ी के साथ अन्य खाद्य पदार्थ भी बनाए गए थे। देर शाम परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.