Hardoi News: शिव तांडव के दौरान आग से कलाकार झुलसा
हरदोई, सितम्बर 20 -- Hardoi News: सांडी। रामजानकी मंदिर से निकली गणेश विसर्जन विदाई यात्रा के दौरान हनुमान मंदिर के पास झांकियों के प्रदर्शन में शिव तांडव प्रस्तुत कर रहा कलाकार आग की लपटों से झुलस गया। हरदोई के राधे-राधे ग्रुप में अघोरी की भूमिका निभा रहा मोहल्ला सरायथोक पश्चिमी स्थित मुन्ने मियां चौराहा निवासी सनी मुंह से आग की लपटें निकाल रहा था। इसी दौरान उसका चेहरा और हाथ झुलस गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.