हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने जनपद के 51 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और शिक्षा किसी भी देश के विकास की नींव है। अटेवा के प्रदेशीय सलाहकार ओम प्रकाश कनौजिया और सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष जैनुल खान ने भी निजीकरण और आउटसोर्सिंग को लेकर चिंता जताई। इस मौके पर महेंद्र वर्मा, बृजलाल वर्मा, मोतीलाल यादव, ओमप्रकाश, महेश प्रसाद, जय प्रकाश नारायण, पतिराज गुप्ता, निशात अफरोज खान, राजाराम यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिक्षक हैं राष्ट के भविष्य के निर्माता यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: शिक्...