Hardoi News: शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण का मुद्दा उठा
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की त्रैमासिक बैठक शनिवार को एक लॉन में जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं, पदोन्नति, पारस्परिक स्थानांतरण, सेवा पुस्तिका में संवर्ग संशोधन और प्रमाणपत्रों के सत्यापन में देरी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिन विकासखंडों की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। मल्लावां के सुबोध कुमार ने बैठक में कहा कि इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को वेतन देने का आदेश न्यायालय से होने के बाद शासन को सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने पारस्परिक स्थानांतरण और शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में प्रारंभिक संवर्ग को सही कराने की मांग भी उठाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.