हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। पडरा गांव में 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत के सारथी' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का आयोजन राकेश कुमार वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने युवाओं को संबोधित किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि युवा पीढ़ी विकसित भारत की महत्वपूर्ण आधारशिला है। नशे की लत युवाओं की ऊर्जा और भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा, जब युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और संस्कार के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने गांव व मित्रों को भी नशे से बचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत ...