हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: शाहाबाद। नगर की ऐतिहासिक राम वाटिका में चल रहे 15वें भव्य श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह गणपति बप्पा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कराया गया। आचार्य वासुदेव शरण की टीम ने भजनमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। इससे पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शाम आठ बजे जय श्री श्याम जागरण पार्टी के तत्वावधान में भजन संध्या शुरू हुई। गायक कलाकार विशाल राज और वैष्णवी ने गणेश जी, माता रानी, हनुमान जी और राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्री राजवीर बजरंगी ने हनुमान जी के बाल स्वरूप, विशाल स्वरूप और वानर राज स्वरूप की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कीं। यह भी पढ़ें- Meerut News: गणपति महोत्सव: भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धाल...