Hardoi News: शाहाबाद में भजन-कीर्तन के साथ निकली भव्य शिव शोभायात्रा
हरदोई, अगस्त 4 -- Hardoi News: शाहाबाद। कस्बे में श्री राधा नाम संकीर्तन प्रभात फेरी के तत्वावधान में मोहल्ला चौक स्थित बालाजी मंदिर से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह छह बजे शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि, समाज के कल्याण और देश की खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को इसी प्रकार प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन, शोभायात्रा और शिव आराधना के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: माहेश्वरी धर्मशाला में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.