हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: शाहाबाद। 54वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी नगर की सुप्रसिद्ध संस्था श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक के तत्वावधान में निकली भव्य शिव बारात शोभायात्रा ने पूरे नगर को शिव भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे और बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ निकली अलौकिक शोभायात्रा का दर्शन करने के लिए देर रात तक सड़कों से लेकर छतों और अट्टालिकाओं पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा रहा। डांडिया व राजस्थानी लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका परिषद के निकट से हुआ। मेला संरक्षक डॉ.मुरारी लाल गुप्ता, अधिवक्ता अतुल गुप्ता, संजय मिश्रा (गोदी वाले) सहित कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूजन-अर्चन आरती कर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बैंड-बाजों के साथ निकली भोले शंकर क...