हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: शाहाबाद। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के वार्ड संख्या-19 (रिक्त सदस्य पद) के लिए उपचुनाव की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन पत्र प्राप्ति के अंतिम दिन तक कुल चार उम्मीदवारों ने अपने दल-बल और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा गया। इस सीट पर उपचुनाव बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। प्रशासन के अनुसार, अब दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर साफ होगी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: अध्यक्ष समेत छह पदों पर 19 उम्मीदवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...