Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली गेट पर सिपाही के सामने भिड़े दो युवक
हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली के गेट के पास बुधवार को किसी बात को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। सिपाही के सामने मारपीट शुरू हो गई। सिपाही ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच मारपीट होने लगी। सिपाही ने हस्तक्षेप करते हुए एक पक्ष के युवक को पकड़ लिया और उसे खींचकर कोतवाली के अंदर ले गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है। कोतवाली गेट के पास हुई इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.