Hardoi News: शाहजहांपुर के सर्राफा की कार रोककर पांच किलो चांदी लूटी
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार को स्विफ्ट सवार चार बदमाशों ने शाहजहांपुर निवासी सर्राफा हृदयराम सोनी की कार रोककर करीब पांच किलो चांदी लूट ली। बदमाशों ने ओवरटेक कर वैगनआर रुकवाई, शीशा तोड़ा और चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हृदय राम वैगनआर कार से अपने चालक संग शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। बजरी प्लांट के पास स्विफ्ट में सवार चार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद चालक और हृदय राम के साथ मारपीट की और शीशा तोड़कर कार में रखा बैग छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुलासे के लिए पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.