Hardoi News: शार्ट सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, 10 लाख का नुकसान
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के बड़ियारी चौराहे पर रविवार रात शार्ट-सर्किट से कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में दुकानदार को करीब नौ से दस लाख का नुकसान होने की आशंका है। सूचना के बाद आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी पहुंचे। महोलिया शिवपार निवासी श्याम जी की बड़ियारी चौराहे पर जय मां काली कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, 11 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे दुकान में शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर आग बुझाने के प्रयास किए गए। दमकल कर्मियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.