Hardoi News: शादी के सात महीने बाद पुल के नीचे मृत पड़ा मिला युवक
हरदोई, नवम्बर 4 -- पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला युवक Hardoi News: हरदोई। कोर्रिया गांव के पास मंगलवार शाम पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के बलोखर गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत खेती-किसानी करता था। पिता अनंत राम के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रंजीत किसी काम से घर से निकले थे। शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने उन्हें कोर्रिया गांव के पास पुल के नीचे पड़ा देखा। परिजन मौके पर पहुंचे और रंजीत को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, रंजीत के सिर पर चोट के निशान थे। उनकी शादी इसी साल 24 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.