Hardoi News: शादी के डेढ़ साल बाद पेट दर्द से परेशान विवाहिता की मौत
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। रसपुर गुलाबपुर गांव में पेट दर्द से परेशान एक विवाहिता की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसका आठ माह का एक बेटा है। शादी को अभी डेढ़ साल ही हुए हैं। रसपुर गुलाबपुर निवासी पवन कुमार की पत्नी सिंकी की मंगलवार को पेट दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मौत हो गई। सिंकी का मायका शाहजहांपुर के अल्लाहगंज में है। उसके पिता का नाम जगमोहन है। विवाहिता की मौत की खबर से मायके और ससुराल पक्ष में शोक छा गया। यह भी पढ़ें- Banda News: बीमारी से पीड़ित महिला की मौत परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.