हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: पचदेवरा (हरदोई)। हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने, जेवर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने आरोप लगाया कि गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नौ अगस्त को गांव के पश्चिम स्थित पुलिया के पास सुनसान जगह ले गया, जहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उसने इस संबंध के बारे में किसी को बताया तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध और मारपीट कर जेवर छीनने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने मुकदमे से बचने के लिए उससे निकाह कर लिया और बाद में आरोपी और ...