हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरपालपुर। शादी कराने और घर संभालने का झांसा देकर एक युवक से 1.5 लाख ऐंठने तथा वापस मांगने पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भूसेहरा गांव निवासी गुलाब ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही ज्ञानेन्द्र और उसके बेटे अजीत कुमार, चन्दसौरा निवासी मनोज कुमार व विजय ने शादी कराने और परिजनों की देखरेख के नाम पर उससे डेढ़ लाख मांगे थे। उसने अपनी वृद्ध मां के जेवर बेचकर और खेत गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। आरोप है विपक्षी 20 मई को उसे गोरखपुर व गाजीपुर घुमाते रहे और 25 मई को उसे लावारिस छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर लौटे पीड़ित ने जब 27 मई की सुबह अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घु...