Hardoi News: शहजादे सिंह पीजी कॉलेज में जीडीए प्रशिक्षार्थियों को बांटी पुस्तकें
हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: भरावन। सेमेस्टर के अंतर्गत जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए प्रशिक्षार्थियों को शनिवार को प्रशिक्षण केंद्र के तहत शहजादे सिंह पीजी कॉलेज, अतरौली में निशुल्क पुस्तक एवं यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 शिक्षार्थियों को इसका लाभ मिला। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग पार्टनर इंप्रेशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर अभिषेक शुक्ला, गौरव शुक्ला, शिव शंकर त्रिपाठी, हेमंत शुक्ला,पायल कोमल, अलकमा और विमल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.