Hardoi News: शराब सेल्समैन और साथी से मारपीट, बिक्री के रुपये लूटने का आरोप
हरदोई, अगस्त 3 -- Hardoi News: पचदेवरा। शराब दुकान के एक सेल्समैन ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर बिक्री के रुपये छीनने का आरोप लगाया है। हथौड़ा गांव निवासी अवनीश शुक्ला ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शराब दुकान पर सेल्समैन है। दो अगस्त की रात वह अपने साथी बृजेश के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक कारखाने के पास गांव का एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ कार से पहुंचा और उनकी बाइक के सामने कार लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि चारों ने दोनों के साथ मारपीट की और शराब बिक्री के रुपये छीन लिए। हमले में दोनों गंभीर घायल होकर बेहोश हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग है। तहरीर में लगाए गए रुपये छीनने समेत सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.