Hardoi News: व्यापारी सम्मेलन में बोले विधायक, हरपालपुर में जल्द बनेगा बस अड्डा
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: हरपालपुर। उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सोमवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कानून बनाए हैं। छोटे व्यापारियों और कुटीर उद्योगों के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि हरपालपुर कस्बे में परिवहन निगम का बस अड्डा जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। सतौथा गांव में सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) और खेलकूद स्टेडियम की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है। विधायक ने कहा कि तकनीकी कारणों से हरपालपुर को अभी तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही यह सपना भी साकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.