हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर में शनिवार को सीओ सिटी अजय सिंह चौहान और शहर कोतवाल संजय त्यागी ने क्षेत्र के व्यापारियों और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से उनके क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं और समस्याओं की जानकारी ली। आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और अराजकतत्वों पर नजर रखने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी और अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। साथ ही कैमर...