Hardoi News: वेतन भुगतान में देरी व मनमानी के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना
हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: हरदोई। नगर पालिका कायार्लय के बाहर बुधवार को वेतन भुगतान में देरी व मनमानी के खिलाफ सभासदों ने धरना दिया। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में चेयरमैन के समझाने पर उन्होंने धरना समाप्त किया। सभासद अमित त्रिवेदी रानू, अजय शर्मा, सुधीर गुप्ता, राजीव सिंह, संदीप, जमील अहमद, शुभम गुप्ता, संदीप राजवंशी, धर्मरुचि, रोहित आदि नगर पालिका के कार्यालय के बाहर पहुंचे। गेट पर जमीन पर धरना शुरू कर दिया। सभासदों ने एक स्वर में कहा कि ठेका कर्मियों का दो महीने का वेतन बकाया है। त्योहारी सीजन के बावजूद वेतन नहीं दिया जा रहा है। जो कर्मचारी अपनी आवाज उठाते हैं उन्हें परेशान किया जाता है। यह अनुचित है। सभासदों ने गलत तरीके से एनओसी बनाकर स्टैंड ठेका देने पर नाराजगी जताई। जांच जल्द पूरी कराकर ठेका निरस्त करने की मांग उठाई। सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.