हरदोई, सितम्बर 14 -- Hardoi News: सांडी। नीभापुर गांव निवासी वृद्धा कटोरी देवी की सोमवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे सतीश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 29 जुलाई की रात जरौली-नेवादा मार्ग पर स्थित दीनानाथ विद्यापीठ विद्यालय के पीछे बंधी बलीराम राजपूत की भैंस चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में वृद्धा के नामजद बेटे सतीश समेत चोरों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। 13 अगस्त की रात विद्यालय से दूसरी भैंस भी चोरी हो गई। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच सोमवार को कटोरी देवी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह भी पढ़ें- स्टांप एवं निबंधन विभाग के अभिलेखागार में वसीयत से छेड़छाड़ सतीश ने मौखिक रूप से आरोप लगाया कि 13 अगस्त को बलीराम राजपूत ने उसकी ...