Hardoi News: वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाकर बांटीं खुशियां
हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: हरदोई। कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने एक पहल अभियान के अंतर्गत संस्कार वृद्ध आश्रम को गोद लेने की घोषणा की है। वृद्धजनों के बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन, देखभाल एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प लिया। बुधवार को समाजससेविका निरमा देवी ने अपना जन्मदिन भी वृद्धाश्रम में बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। उन्होंने वृद्धजनों के बीच केक काटा। सभी को फल एवं मिठाई वितरित की तथा उनके साथ बैठकर भोजन किया। कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, देखभाल और सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गीता शुक्ला, चेतना माहेश्वरी, अपूर्व माहेश्वरी, काजल गुप्ता, डॉ अमिता, ज्योति स्वास्थ्य सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. अजय पाल सहित दधीच सिंह, शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.