Hardoi News: वृद्धावस्था पेंशन के पैसे न देने पर बेटे ने मां को पीटा
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। काजीपुर नई बस्ती में वृद्धावस्था पेंशन के रुपये शराब के लिए देने से मना करने पर नशे में धुत बेटे ने 80 वर्षीय मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में वह खुद भी गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। काजीपुर नई बस्ती निवासी 80 वर्षीय सुमित्रा वृद्धावस्था पेंशन से अपना गुजारा करती हैं। आरोप है कि उनका बेटा रामचंद्र उर्फ छोटे नशे का आदी है। वह मां से पेंशन के रुपये शराब पीने के लिए मांग रहा था। मां ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया गया कि कहासुनी के दौरान सुमित्रा ने बेटे को धक्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.