हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बावन विकासखंड की बरखेड़ा ग्राम पंचायत में वृक्ष भंडारे का आयोजन किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका नियमित संरक्षण करने के लिए अपील की। प्रभारी खंड विकास अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने पौधारोपण को सामाजिक निवेश बताया। प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत स्थित अन्नपूर्णा भवन, बरखेड़ा के सामने सहजन का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...