Hardoi News: वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल व उत्पीड़न का आरोप
हरदोई, जुलाई 12 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र की लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पति एक बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि बीते छह माह से कुछ लोग उन पर ऋण पास कराने का दबाव बना रहे थे। नवंबर 2025 में एक पार्टी के दौरान उनके पति का वीडियो बना लिया गया और बाद में रुपये की मांग कर ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 13 मई 2026 को प्रसंग त्रिवेदी, अरविंद तिवारी, चंदन शर्मा और दिलीप करौंदी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से आरोपी उन्हें और उनकी 10 वर्षीय बेटी को रास्ते में परेशान करने, बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.