Hardoi News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला पर मुकदमा
हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: संडीला। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद वीडियो कॉल की कथित रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल की धमकी देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। संडीला निवासी एक अधिवक्ता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद संडीला कोतवाली में एक महिला पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एफआईआर के अनुसार, अधिवक्ता की सोशल मीडिया के माध्यम से नामजद महिला से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान महिला ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। कथित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक पहले 50 हजार रुपये की मांग की गई। उसने संडीला के एक रेस्टोरेंट में 30 हजार रुपये दिए। शिकायत में आरोप है कि मार्च 2023 में दोबारा 20 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये देने में देरी होने पर शिकायतक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.