Hardoi News: विश्व हिंदू परिषद घर-घर बनाएगा हित चिंतक : अविनाश
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: हरदोई। शहर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक में संगठन के आगामी छह माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मुख्य अतिथि अवध प्रांत सह मंत्री अविनाश जी और विशिष्ट अतिथि उन्नाव विभाग मंत्री विद्या रतन रहे। परिषद के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने और जिले में संगठन को खंड स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। प्रांत सह मंत्री अविनाश ने बताया कि परिषद के प्रमुख अभियानों में हित चिंतक अभियान भी शामिल है। यह अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित होता है। इस बार अभियान 22 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक सदस्य बनाएंगे। उन्नाव विभाग मंत्री विद्या रतन ने बताया कि दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी समेत आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की योजना बनाई जा चुकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.