Hardoi News: विशाल कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट
हरदोई, अगस्त 18 -- Hardoi News: शाहाबाद। बड़ी संख्या में गुरुवार को शिवभक्त गंगाजल लेकर शाहाबाद से गुजरेंगे। विशाल कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने पुलिस व नगर पालिका अधिकारियों के साथ कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय और अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार के साथ निर्धारित कांवड़ मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति देखी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं प्रभारी निरीक्षक को कांवड़ियों की सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.