हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र की नेकसरा कॉलोनी निवासी गीतांजलि ने पति मुकेश गिरी पुत्र श्यामलाल पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की सुबह पति गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए चला गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...