हरदोई, अगस्त 20 -- Hardoi News: संडीला। ग्राम लूमामऊ निवासी सरिता देवी ने बताया कि उनका विवाह ग्राम शिवथाना कोतवाली बेनीगंज निवासी सौरभ शुक्ला के साथ 30 अप्रैल 2021 को हुआ था और 5 साल का बेटा भी है। पति प्राइवेट जॉब करते हैं। परिजनों द्वारा हैसियत के अनुसार दान दहेज़ भी दिया गया था पर दहेज से यह लोग खुश नहीं थे। इसको लेकर आए दिन प्रताड़ित किया करते हैं। पति सौरभ उसकी जरूरतों को पूरा न करके गांव की ही एक महिला के साथ रहता है। कहता है कि जब तक लखनऊ में एक प्लाट, एक बाइक व दो लाख नहीं लाओगी तब तक तुम्हारे साथ मारपीट करता रहूंगा। दो माह पूर्व पति सौरभ, ससुर कमल किशोर, सास सुषमा देवी, नन्द कंचन व देवर हर्षित नें मारपीट कर घर सें भगा दिया था। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...