Hardoi News: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति समेत चार पर केस
हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई। 21 जुलाई को विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की मां की तहरीर पर मंगलवार रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरसा थाना क्षेत्र के दहिगवां निवासी रामश्री ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय बेटी पुष्पा की शादी वीपी कुमार से हुई थी। आरोप है कि पति वीपी कुमार, ससुर राधेश्याम, सास बिट्टन और शिशु उसे प्रताड़ित करते थे। पीटने के साथ सभी उसे आत्महत्या को उकसाते थे। इससे पुष्पा परेशान रहती थी। मां के मुताबिक, 21 जुलाई को पुष्पा ने कमरे के अंदर धोती का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दाह संस्कार होने के बाद मृतका की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, मृतका के पति वीपी कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी ने इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.