हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: हरदोई। पूर्व भाजपा राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई ने स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश सिंह के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पहली वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की। एमएलसी चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान और आम चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर उठने वाले सवालों पर अशोक बाजपेई ने कहा कि स्नातक विधान परिषद चुनाव सीमित मतदाताओं का चुनाव है। इसमें बैलेट पेपर से मतदान कराया जा सकता है पर आम चुनाव में मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में मतदान बैलेट पेपर से कराना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गांव-गांव सक्रिय होकर एक-एक वोट पर रखें नजर: अशोक रावत वोट चोरी और ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है ...