Hardoi News: विधायक ने पौधरोपण कर मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: सवायजपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मंगलवार को अपने गृहनगर सवायजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। इसी विद्यालय में उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। विधायक ने विद्यालय परिसर में आम, जामुन, अमरूद, चीकू समेत विभिन्न फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि जिस विद्यालय से उनकी शिक्षा की पहली नींव पड़ी, वहां पहुंचना उनके लिए भावुक और सुखद अनुभव है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.