हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: कछौना। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने बुधवार को कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में नौनिहालों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व में भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों के सपनों में दिखा विकसित भारत का संकल्प यूनिफॉर्म मिल...