हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से एक गांव में विधवा के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय विधवा महिला बुधवार शाम को शौच के लिए खेत कर गई थी। आरोप है कि गांव के ही अमित नाम के युवक ने उसे मक्का के खेत में घसीट लिया। आरोप है युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसे मारा पीटा। गांव के दो लोगों ने युवक को ललकारा तो आरोपित युवक भाग गया। महिला की तहरीर पर कोतवाली में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...