Hardoi News: विद्युत चालित शवदाह गृह का निर्माण जल्द होगा, तीन करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। हरदोई जिले में नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के नजदीक रद्धेपुरवा नाले के पास विद्युत चालित शवदाह गृह का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके निर्माण के लिए तीन करोड़ 23 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।जिला मुख्यालय पर विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने की मांग कई सालों तक उठी। सांडी-हरदोई मार्ग पर श्रवण देवी मंदिर के निकट मुक्ति धाम बना हुआ है लेकिन वहां बारिश के मौसम में दिक्कत होती है। क्योंकि मुक्ति धाम पर केवल लकड़ियों के जरिये अंतिम संस्कार करने की सुविधा है। इसीलिए शहरवासी लगातार विद्युत चालित शवदाह गृह बनवाने के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी वर्ष सदर विधायक एवं राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल के प्रयासों से विद्युत चालित शवदाह गृह बनाने को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.