Hardoi News: विद्यालयों में शुरू हुआ स्कूल सुरक्षा ऑडिट
हरदोई, सितम्बर 28 -- Hardoi News: हरदोई। हाईकोर्ट और शिक्षा निदेशालय की निगरानी में विद्यालयों का स्कूल सुरक्षा ऑडिट शुरू हो गया है। इसी क्रम में सुरसा विकास खंड के कंपोजिट स्कूल बीकापुर और कसरावा में जिला परियोजना प्रबंधक इमरान सिद्दीकी के निर्देशन में ऑडिट किया गया। आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ सौरभ कुमार गुप्ता, सिविल इंजीनियर आदित्य सिंह और फायर विशेषज्ञ निर्मल कुमार की टीम ने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंचार्ज प्रधानाचार्य संदीप और गीतादेवी की मौजूदगी में टीम ने रसोई, शौचालय, पेयजल, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाएं, कक्षाओं, स्टाफ रूम, स्टोर, खिड़की-दरवाजे, अग्निशमन यंत्र और बिजली की वायरिंग की जांच की। विद्यालय में जिन सुविधाओं की कमी मिली, उसकी जानकारी ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दर्ज कराई गई। ऑडिट के दौरान छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.