Hardoi News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 19.16 लाख ठगे, दो गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। विदेश में नौकरी का झांसा देकर 19.16 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को हरदोई साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने एमपी के मुरैना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए छह मोबाइल और 35,670 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित का पासपोर्ट भी बरामद कर उसे सौंप दिया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले की जांच में विदेश से संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क की जानकारी मिली है। मल्लावां थाना क्षेत्र के लाला बाजार निवासी महसूद अली अंसारी ने 20 नवंबर 2025 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत की थी। बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनका संपर्क मो. उमर और मो. अली से हुआ था। दोनों ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर 19 लाख 16 हजार ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचना में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.