Hardoi News: विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: हरदोई-बिलग्राम। बीजीआरएम इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित 76वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। विजेताओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह 'आशू' रहे। उन्होंने विजेता एवं स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक के निर्देशन एवं जिला क्रीड़ा सचिव राम दयाल के मार्गदर्शन में हुई। संयोजक बी एन इंटर कॉलेज मल्लावां के प्रधानाचार्य अरुण कुमार बाजपेई तथा सह-संयोजक दयानन्द इंटर कॉलेज सुरसा के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार रहे। दौड़, रिले, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.