Hardoi News: वाहन की टक्कर से गंभीर घायल, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट
हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: सुरसा। ग्राम सथरा निवासी शिशुपाल 23 जून को धान की वेड देखने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने गलत साइड में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वर्तमान में उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिशुपाल के भतीजे संजय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। आरोप है हादसे के बाद इलाज का खर्च उठाने और पांच लाख देने का आश्वासन दिया गया पर बाद में इससे इनकार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: आठ माह पूर्व हुई दुर्घटना में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.