हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम करीब सात बजे एसी वेटिंग रूम के स्विच में तारों के शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद कराई। अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो पाई। इस दौरान करीब 15 मिनट तक अफरातफरी रही। आग की चिनगारी देख वहां मौजूद यात्री डर की वजह से बाहर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...